फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District Hospital Biometric Attendance Pay

Almora News: जिला अस्पताल में बायोमैट्रिक हाजिरी नहीं लगाई तो कटेगा वेतन

Wed, 31 May 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 31 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
District Hospital Biometric Attendance Pay
अल्मोड़ा। अब जिला अस्पताल में बगैर बायोमैट्रिक हाजिरी के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा। यह व्यवस्था एक जून से शुरू होगी। डॉक्टर समेत सभी कर्मियों को अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक हाजिरी लगानी होगी। पूर्व में जिले के अस्पतालों में डॉक्टर और अन्य कर्मियों के गायब रहने के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ.पीके सिन्हा ने बताया कि एक जून से अस्पताल में तैनात हर कर्मी को बायोमैट्रिक मशीन में हाजिरी लगानी होगी। ऐसा नहीं किया तो उसका वेतन कटेगा। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल सहित अन्य चिकित्सालयों में डॉक्टर और अन्य कर्मियों के बिना अवकाश के गायब रहने के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


इस कारण मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी होती है। अब ऐसा करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के अस्पताल पहुंचने और छोड़ने का समय मशीन में दर्ज होगा। इससे स्वास्थ्य कर्मियों के गायब होने पर लगाम लगेगी।

जिला अस्पताल में शोपीस बनी थी मशीन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में बायोमेट्रिक मशीन काफी समय से शोपीस बनी थी। स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की शिकायतें मिलने पर फिर से मशीन का संचालन होगा। प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को हर कर्मी की बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed