{"_id":"5835e3a84f1c1b462413c305","slug":"district-cooperative-bank-employees-will-be-on-strike-on-25th","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सहकारी बैंक कर्मचारी 25 को रहेंगे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सहकारी बैंक कर्मचारी 25 को रहेंगे हड़ताल पर
अमर उजाला अल्मोड़ा
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
रिजर्व बैंक के जिला सहकारी बैंकों में पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट जमा करने और बदलने पर रोक लगाने से जिला सहकारी बैंक इंप्लाइज यूनियन भड़क उठी है। यूनियन के आह्वान पर जिला सहकारी बैंक कर्मी 25 नवंबर को हड़ताल पर रहेंगे।
कोआपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन अल्मोड़ा शाखा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह कनवाल और मंत्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि रिजर्व बैंक ने जिला सहकारी बैंकों में पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट बदलने और जमा करने पर रोक लगा दी है। जिससे जिला सहकारी बैंकों की साख और अस्तित्व पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे में बैंक में डिपाजिट का कार्य भी प्रभावित होने की पूर्ण संभावना है। बैंक के खाताधारकों को इस स्थिति में अन्य बैंकों में खाते खुलवाने को विवश होना पड़ रहा है। खाताधारक अन्य बैंकों में खाता खुलवाकर जिला सहकारी बैंक में जमा धनराशि स्थानांतरित और आहरित कर रहे हैं।
यूनियन ने केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजकर इस रोक को हटाने और संशोधित आदेश जारी करने की मांग की है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि रिजर्व बैंक के इस आदेश को वापस करने की मांग को लेकर जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी 25 नवंबर को पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने सभी बैंक कर्मियों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है।