फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District Authority Surved in Amroli Area

प्रशासन की टीम ने लिया अमरोली गधेरे में हुए नुकसान का जायजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
District Authority Surved in Amroli Area
सुरमोली के अमरोली गधेरे में हुए नुकसान का जायजा लेते विभागीय अधिकारी। - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे तहसील के ग्राम सुरमोली के अमरोली गधेरे में बुधवार को आई मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान का बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की टीम ने जायजा लिया। तहसील प्रशासन के साथ ही लोक निर्माण, जल संस्थान और कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है जिसे डीएम कार्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद अचानक सुरमोली गांव के आसपास मूसलाधार बारिश हुई और पास के अमरोली गधेरा उफान पर आ गया जिससे देघाट-बूंगीधार मोटर मार्ग का बड़ा हिस्सा बहने से मार्ग बाधित हो गया था। साथ ही पेयजल योजनाऐं और किसानों के खेत भी बह गए थे। बृहस्पतिवार को तहसीलदार स्याल्दे पूरन गिरी ने लोक निर्माण, जल संस्थान, राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार दीवान गिरी गोस्वामी ने बताया लोक निर्माण विभाग की देघाट- बूंगीधार मोटरमार्ग पर तीन छोटी पुलिया क्षतिग्रस्त हुई हैं। देघाट बाजार भरसोली, कोटसारी, पेयजल योजना, सदे मैहरगांव लिप्ट योजना और भाबर- सुरमोली पेयजल योजना अधिक क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बंद है। किसानों के खेत बहने तथा कुछ खेतों में मलवा आने से किसानों के बड़ी मात्रा में खेतों को भी नुकसान हुआ है। विस्तृत ब्योरा तैयार कर डीएम को भेजा जा रहा है। फिलहाल यातायात के लिए मोटरमार्ग को सुचारु करा दिया गया है। एक दो दिन में टूटी पेयजल लाइनों में भी पानी सुचारु कराने के लिए जलसंस्थान व जलनिगम को निर्देशित किया गया है। कृषि विभाग को भी गधेरे से खेतों की तरफ हुए कटाव को रोकने के लिए सुरक्षात्मक दीवार बनाने के लिए निर्देश दिए गए है। मौके पर लोनिवि के एई आरएस रावत, अमित पांडे, भगवत सिंह, मोहन सिंह, धीरज कुमार, महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, दान सिंह, भगवत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed