फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dissatisfaction over unnecessary political and administrative interference in technical work

Almora News: तकनीकी कार्यो में अनावश्यक राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तक्षेप पर नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction over unnecessary political and administrative interference in technical work
अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ कुमाऊं मंडल कार्यकारणी की पहली बैठक शक्ति सदन में हुई। वक्ताओं ने तकनीकी कार्यो में अनावश्यक राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तक्षेप पर नाराजगी जताते हुए इसे रोकने की मांग की। कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के अभियंत्रण विभागों के अधिकारियों के साथ पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार करने के स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाए।
विज्ञापन


आवास विभाग में नव नियुक्त डिप्लोमा इंजीनयर्स को एनपीएस का लाभ दिया जाए। सभी कनिष्क अभियंता लोक सेवा आयोग से चयनित है। लोक सेवा आयोग की विज्ञप्ति में अन्य कार्मिकों की तरह उन्हें भी एनपीएस का लाभ दिया जाए। प्रदेश से बाहर की कार्यदायी संस्थाओं को प्रदेश में निर्माण कार्य देने पर अंकुश लगाया जाए। उत्तराखंड पेयजल निगम और उत्तराखंड जल संस्थान का राजकीयकरण और एकीकरण किया जाए। विभागीय अभियंताओं की ड्यूटी गैर तकनीकी कार्यो जैसे परीक्षा पर्यवेक्षक, सेक्टर अधिकारी, बीएलओ आदि में न लगाई जाए। गुणवत्ता नियंत्रक के लिए सभी अभियंत्रण विभाग में आवश्यक प्रयोगशाला उपकरण, सहायकों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


अध्यक्षता कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल और संचालन मंडल सचिव दीपक सिंह मटियाली ने किया। वहां महासंघ के मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार, मंडल उपाध्यक्ष लोनिवि रिनी पांडेय, मंडल अध्यक्ष पेयजल निगम रवींद्र पवार, मंडल अध्यक्ष सिंचाई विभाग प्रबुद्ध शर्मा, मंडल सचिव पेयजल निगम जगदीप सिंह राणा, मंडल महामंत्री लोनिवि हिमांशु जोशी, पेयजल निगम के प्रांतीय महासचिव भुवन चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed