फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Disaster victims demand compensation

Almora News: आपदा पीड़ित ने की मुआवजा दिलाने की मांग

Sat, 04 Oct 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Disaster victims demand compensation
बागेश्वर। पौंसारी गांव के आपदा प्रभावित मनोज राम को अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द मदद करने की मांग की है। विगत 28 अगस्त की रात को आई आपदा की सूचना सबसे पहले प्रशासन तक मनोज ने ही पहुंचाई थी। उनका कहना है कि आपदा में उनका घर भी पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया था। पहले प्रशासन ने इस बात को मानने से ही इनकार कर दिया था। दोबारा मांग करने पर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उनकी मदद नहीं की गई है। बताया कि वह अपने परिवार के साथ पहले भाई आनंद राम के मकान में रहा। इन दिनों चाचा उदे राम के यहां शरण ली है। उन्होंने डीएम से जल्द उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed