फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Disaster Discovery Rescue Starts Three-Day Training

माँडल जूनियर हाइस्कूल में उड़खुली में रेडक्रास का आपदा खोज बचाव का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Disaster Discovery Rescue Starts Three-Day Training
30grd01pr राजकीय जूनियर हाइस्कूल उड़ खुली में रेडक्रॉस के शिविर का सुभारम्भ करत्ते - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल उड़खुली में विद्यालयी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय एफएमआर का प्रशिक्षण शिविर का शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में 30 शिक्षक प्राथमिक उपचार और आपदा से खोज बचाव के गुर सिख रहे हैं। शिक्षकों को जिला रेडक्रास सोसाइटी के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्या वज्यूला इंद्रा परिहार ने किया। उन्होंने विद्यालयों की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण को जरूरी बताया। विद्यालयी सुरक्षा के जिला समन्वयक कैलाश प्रकाश चंदोला ने कहा कि रेडक्रास के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोसाइटी के कुशल प्रशिक्षक शिक्षकों को प्राथमिक उपचार और किसी भी प्रकार की आपदा के समय किए जाने वाले खोज और बचाव के कार्यों की जानकारी देंगे। जिले की पांच तहसीलों में यह प्रशिक्षण होना है। रेडक्रास के जिला सचिव आलोक पांडेय ने कहा कि 20 मार्च को रेडक्रास के 100 साल पूरे हो रहे हैं। समिति का लक्ष्य जिले के अधिक से अधिक लोगों को संस्था के कार्यों व उद्देश्यों की जानकारी देकर मानव हित के कार्यों से जोड़ना है। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शंकर लाल टम्टा और संचालन उमेश जोशी ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेंद्र राम, प्रशिक्षक भुवन चौबे, प्रमोद जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed