फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   disaster. affected. people. Supakot. stage. sit-in protest.

Almora News: सूपाकोट के आपदा प्रभावित आठ को करेंगे धरना-प्रदर्शन

Thu, 01 May 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 01 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
disaster. affected. people. Supakot. stage. sit-in protest.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सूपाकोट के आपदा प्रभावितों में प्रशासन की अनदेखी के चलते आक्रोश है। प्रभावितों ने बैठक कर दैवी आपदा के कार्य के प्रति एक साल से बरती जा रही लापरवाही के विरोध में आठ मई को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। सूपाकोट में हुई बैठक में ग्रामीणों ने आपदा से हुए नुकसान के प्रति प्रशासन की उपेक्षा पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इस संवेदनशील मामले में अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। कहा कि अतिवृष्टि से मार्ग बहने से लोगों के घरों और नौले में मलबा घुस आया।
विज्ञापन

इससे लोगाें में अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। चेतावनी दी कि अगर सरकार आपदा सुरक्षा कार्य कराने में असमर्थ है, तो स्पष्ट करे ताकि ग्रामीण खुद बरसात से पहले घरों की सुरक्षा के लिए पहल करें।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि गधेरे से तीन घरों को खतरा है इन परिवारों का नाम मतदाता सूची में न होकर कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की सूची में है। यहां का मतदाता नहीं होने के कारण ही प्रशासन उनकी मांग पर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। नौले और उनके घरों के आसपास सोलर लाइट तक नहीं लगाई गई है। इससे लोगों को वन्यजीवों के हमला का खतरा बना हुआ है। बैठक में रमेश चंद्र पांडे, धीरज पांडे, उमेश चंद्र पांडे, दीप चंद्र पांडे, हरीश चंद्र पांडे, हेम चंद्र पांडे, मोहित पाठक, महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed