फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Disaster affected Bijarani and Rewari reached Mahara

आपदा प्रभावित बिजरानी और रिवाड़ी पहुंचीं माहरा 

Sat, 01 Jul 2017 10:13 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Jul 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
 Disaster affected Bijarani and Rewari reached Mahara
आपदा ‌पाड़ितों को धनराशि देतीं जिला पंचायत अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती माहरा ने आपदा प्रभावित बिजरानी और रिवाड़ी क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने दो प्रभावित परिवारों को पंद्रह हजार रुपये की नकद राशि देने के साथ ही दोनों परिवारों को मकान और ढाबे के लिए जिला पंचायत से डेढ़ लाख रुपये देने की बात कही।

विज्ञापन


आपदा प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण पर आईं जिला पंचायत अध्यक्षा पार्वती माहरा ने बिजरानी में मकान बहने से बेघर हुए मोहन सिंह और उसकी पत्नी शांति देवी को दस हजार रुपये नकद देने के साथ ही मकान बनाने के लिए जिला पंचायत से एक लाख रुपये देने की बात कही। इस दौरान शांति देवी फफक-फफक कर रो पड़ी। उधर ढाबा बहने से बेरोजगार हुए भोलादत्त को पांच हजार रुपये नकद देने के साथ ही ढाबा बनाने के लिए जिला पंचायत से पचास हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने रिवाड़ी निवासी जमन सिंह और प्रेम सिंह को गौशाला बनाने के लिए ब्लॉक के माध्यम से पैंतीस-पैंतीस हजार रुपये दिलवाने की बात कही। कहा कि इस संबंध में वे संबंधित अधिकारियों से शीघ्र बात की जाएगी। उन्होंने बिजरानी के अलावा भनोटिया में क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। भ्रमण में उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह माहरा, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शंकर सिंह चिलवाल, ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, कांग्रेस के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष बालादत्त तिवारी, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, बचूली देवी, गणेश नायक, जगत नेगी, जीवन नेगी, बलवंत सिंह, नंदाबल्लभ के अलावा बीडीओ बृजमोहन गुरूरानी सहित ब्लाक के कर्मचारी व सिंचाई विभाग के अधिकारी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed