{"_id":"6a036733fcfe90efff074b63","slug":"direct-admission-process-begins-for-50-seats-almora-news-c-231-1-bgs1001-124797-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 50 फीसदी सीटों पर सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 50 फीसदी सीटों पर सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
Tue, 12 May 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 12 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान कपकोट में इस वर्ष से 50 फीसदी सीटों पर सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र अब बिना संयुक्त प्रवेश परीक्षा के भी हाईस्कूल के अंकों के आधार पर पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर दाखिला ले सकते हैं।
प्रधानाचार्य डॉ. कुलदीप प्रकाश ने बताया कि पहले पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा अनिवार्य थी जिसके बाद जुलाई-अगस्त में ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से सीटें भरी जाती थीं। इस वर्ष उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद और आईआरडीटी ने दूरस्थ क्षेत्रों के संस्थानों को बड़ी राहत दी है।
नए निर्देशों के तहत संस्थान अपनी 50 फीसदी सीटें सीधे प्रवेश के माध्यम से भर सकते हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक कपकोट में सिविल एंड एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग ब्रांच में डिप्लोमा की कुल 15 सीटों पर सीधे प्रवेश होना है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक हाईस्कूल पास विद्यार्थी सीधे संस्थान पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
........
परिषद के निर्देशानुसार इस वर्ष हम 50 फीसदी सीटों पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सीधे प्रवेश दे रहे हैं। 30 मई तक विद्यार्थी सिविल और एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग ब्रांच में अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं। शीघ्र ही संस्थान के नए भवन में शिफ्ट होने से प्रशिक्षण और शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा।
-डॉ. कुलदीप प्रकाश, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक कपकोट