{"_id":"430dfb6bd0354e439ffbed2f92a94c0b","slug":"dinapani-launched-the-centre-of-excellence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने डीनापानी में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का शुभारंभ किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने डीनापानी में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का शुभारंभ किया
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हैंडलूम उत्पादन की ट्रेनिंग देकर गुणवत्तापूर्ण चीजों का उत्पादन किया जाएगा ताकि उनकी देश-विदेश में बिक्री हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने खेतों के किनारे काले बिच्छू को उगाने में भी प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। निकटवर्ती डीनापानी में नंदादेवी सेंटर फॉर एक्सिलेंस हैंडलूम एंड नेचुरल फाइवर्स का शुभारंभ करते हुए उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचाचूली वीमन वीवर्स की संचालिका मुक्ति दत्ता के सहयोग से विकसित किए जा रहे इस सेंटर में उत्तराखंड की महिलाओं को हथकरघा का प्रशिक्षण देने और उत्पादन शुरु करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस केंद्र में प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर निकाले जाएंगे जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूहों को हथकरघा आदि की ट्रेनिंग देंगे और लोग सोसाइटी तथा समूह के जरिये अपना कारोबार शुरु कर सकेंगे। उन्होंने इस तरह के दो हजार महिला ट्रेनर और एक हजार पुरुष ट्रेनर प्रशिक्षित करने की बात कही। सीएम ने कहा कि हथकरघा उत्पादों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देना होगा ताकि उन्हें देश ही नहीं विदेशों में भी बेचा जा सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐपण की डिजाइन से बनी चीजों की बिक्री से भी महिलाएं काफी आय अर्जित कर सकती हैं। इसके लिए विभागों से भी ऐपण कला से सुसज्जित फाइल कवर, कलम दान आदि खरीदने को कहा जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार ने पहले ही ऐपण बोर्ड बनाने का फैसला लिया है।
ताकि इस अनूठी कला को बढ़ावा दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मडुवा, नीबू, माल्टा आदि के अलावा भीमल, रामबांस आदि को उगाने में काश्तकारों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खेतों के किनारे बिच्छू घास उगाने में भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
श्रम और दुग्ध विकास मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कहा कि डीनापानी में इस सेंटर के खुल जाने के बाद राज्य में हथकरघा विकास को नए आयाम मिलेंगे। क्षेत्रीय विधायक और संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री और अन्य लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इस सेंटर के बनने के बाद आसपास की सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा।
प्रमुख सचिव मनीषा पवार ने सेंटर की कार्य प्रणाली और जरूरतों के बारे में जानकारी दी। पंचाचूली वीमन वीवर्स की संचालिका मुक्ति दत्ता ने कहा कि वह अपनी संस्था की ओर से सभी संसाधन सेंटर ऑफ एक्सिलेंस को उपलब्ध कराएंगी। कार्यक्रम का संचालन उद्योग विभाग के अपर निदेशक सुधीर नौटियाल ने किया।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, दायित्वधारी धरम सिंह मेहरा, बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र बाराकोटी, एके सिकंदर पवार, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, प्रभात साह गंगोला, तारा चंद्र जोशी, अमरनाथ रावत, त्रिलोचन जोशी, रजनी टम्टा, दिनेश पिलख्वाल, राजेश बिष्ट, दीपक मेहता, जिलाधिकारी सबिन बंसल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एडीएम ईला गिरी, एसडीएम रिंकू बिष्ट, अनिल चन्याल, एके बाजपेयी आदि मौजूद थे।