{"_id":"5b4347b84f1c1bc5248b55e1","slug":"dilip-kumar-wins-half-marathon-in-ranikhet","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में दिलीप कुमार ने जीती की हाफ मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में दिलीप कुमार ने जीती की हाफ मैराथन
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों के साथ धावक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित रन फॉर यूथ (हाफ मैराथन) को परिषद के प्रदेश मंत्री आदर्श कठायत ने हरी झंडी दिखाई। अभाविप की रानीखेत इकाई द्वारा आयोजित इस मैराथन का शुभारंभ विजय चौक से किया गया। दिलीप कुमार ने खिताब अपने नाम कर लिया। मैराथन दौड़ घिंघारीखाल मैदान होते हुए वापस विजय चौक पहुंची। प्रतियोगिता में कुल 75 युवाओं ने शिरकत की। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
अभाविप की हाफ मैराथन में दिलीप कुमार ने पहला, हेमंत सिंह ने दूसरा और राहुल बोरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि आदर्श कठायत ने संगठन की कार्यशैली पर चर्चा की। कहा कि संगठन छात्र हितों के लिए हमेशा से ही समर्पित रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं का जोड़ने का आह्वान किया। पहले स्थान पर रहे दिलीप कुमार को पांच हजार रुपये, हेमंत सिंह को तीन हजार और राहुल बोरा को 15 सौ रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में जिला संयोजक हरीश जनी, भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, विहिप जिलाध्यक्ष किशन सिंह जलाल, कैलाश बिष्ट, मनीष भैसोड़ा, मोहित चंद्रा, कैंट सभासद विनोद चंद्र, गौरव पांडे, मनीष कुमार, कमल गिरि, भुवन पपने, हंसादत्त बवाड़ी, अक्षय पांडे आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन