फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   died in an accident before reaching home

Almora News: घर पहुंचने से महज 100 मीटर पहले हादसे में गई जान

Thu, 07 Sep 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
died in an accident before reaching home
राकेश सिंह देव का फाइल फोटो। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में स्थानीय दुकानदार पर घर से महज 100 मीटर दूर ही मौत झपट पड़ी। वह हर रोज की तरह दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। दूसरे दिन पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन घटना के 20 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन


रानीखेत के राय एस्टेट निवासी राकेश सिंह देव (51) पुत्र फते सिंह रोडवेज स्टेशन के पास जलपान की दुकान चलाते थे। बीते बुधवार की देर रात वह दुकान से घर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में शक के आधार पर पुलिस ने एक ट्रक को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की। लेकिन वह किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के साथ सड़क पर बैठे रहे लोग
रानीखेत। घटना बीते बुधवार रात करीब नौ बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस से जल्द जिम्मेदार वाहन चालक को पकड़ने की मांग की। इस मांग पर वे शव के साथ घंटों सड़क पर बैठे रहे। पुलिस टीम के समझाने पर लोग रात करीब डेढ़ बजे सड़क से उठे तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। संवाद


पत्नी करती रही फोन का इंतजार, मिली पति की मौत की खबर
रानीखेत। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। बड़ा पुत्र सेना में है और छोटा बेटा और बेटी हल्द्वानी में पढ़ाई कर रहे हैं। मृतक की पत्नी आशा बीमार हैं और उनका हल्द्वानी के एक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है। रोज की तरह पति दुकान बंद कर घर पहुंचकर पत्नी को फोन करते थे। बुधवार को भी वह पति के फोन का इंतजार करती रही लेकिन अंत में उसे पति की मौत की खबर मिली। पति की मौत के बाद पत्नी बदहवास है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद


कोट
शक के आधार पर एक ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - तिलक राम वर्मा, सीओ, रानीखेत।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed