फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Diamond Jubilee celebrated with colorful programs

Almora News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाई गई हीरक जयंती

Sat, 08 Apr 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 08 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Diamond Jubilee celebrated with colorful programs
हीरक जयंती समारोह में पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते आयोजन समिति के सदस्य के लोग । संवाद
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज चौनलिया में हीरक जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल के पूर्व छात्र रहे पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौके पर पहुंचे और स्कूल के अनुभवों को साझा किया। कहा कि इस स्कूल से मिले ज्ञान की बदौलत वे यहां पहुंचे हैं। कहा कि इस स्कूल से उनका नाता जीवन भर रहेगा। कहा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में बसे विद्यालय के पूर्व छात्रों को आपस में फिर से मिलाया है। मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र रहे सेवानिवृत ब्रिगेडियर रघुवीर सिंह मनराल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने बताया कि वर्ष 1948 में विद्यालय की स्थापना हुई थी। वर्ष 2023 में विद्यालय की स्थापना को 75 वर्ष पूरे होने पर हीरक जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मिनी स्टेडियम और विद्यालय तक सड़क बनाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षाधिकारी हेमलता भट्ट, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. रवि मेहता, कर्नल जगमोहन रावत, कैलाश पंत, पीटीए अध्यक्ष दर्शन सिंह अस्वाल, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश पांडे, प्रधानाचार्य कामिल हुसैन, संजय डौर्बी, दिनेश रावत, अजय पांडे, प्रधान देवेश खुल्वै, कृपाल सिंह, पुष्पा करगेती, श्याम करगेती, जगदीश पंत, नवीन करगेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व छात्रों को किया सम्मानित
भतरौंजखान। कार्यक्रम में आयोजन समिति की ओर से विद्यालय के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस स्कूल से निकले कई छात्र उच्च पदों पर आसीन है जो गौरव की बात है। कहा कि स्कूल के छात्र रहे हरीश रावत ने सीएम के रूप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से पुरातन छात्रों से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed