फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dhruv Rawat wins bronze medal in India

खेलो इंडिया में ध्रुव रावत ने कांस्य पदक जीता

Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dhruv Rawat wins bronze medal in India
ध्रुव रावत। - फोटो : अमर उजाला
 पुणे में आयोजित खेलो इंडिया बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में ध्रुव रावत ने कांस्य पदक जीता है। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि 8 से 13 जनवरी तक चले अंडर-21 पुरुषों के एकल वर्ग में ध्रुव रावत ने प्रतियोगिता के टॉप खिलाड़ी प्रियांशू राणावत को 21-17,14-21 व 21-12 से हराकर पदक जीता। 
विज्ञापन


इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में ध्रुव ने मध्य प्रदेश के अमित राठोर को 21-17,15-21 व 21-16 से हराया था। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला राहुल भारद्वाज से हुआ। जिसमें राहुल भारद्वाज ने ध्रुव को 9-21 व 10-21 से हरा दिया था। ध्रुव के कांस्य पदक जीतने पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, सचिव पुष्कर जैन समेत उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार और जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी आदि ने ध्रुव रावत और कोच डीके सेन को बधाई दी है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed