{"_id":"58c9255e4f1c1b4f7d329ffc","slug":"dhaulchina-pannate-route-closed-for-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलछीना-पनेट मार्ग छह माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलछीना-पनेट मार्ग छह माह से बंद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण वन विभाग के अधीन धौलछीना-पनेट कच्चा मार्ग मलबा आने से पिछले छह माह से बंद है। मार्ग के अवरुद्ध होने से पर्यटकों और लोगों को बाड़ेछीना घूमकर जाना पड़ रहा है। इससे पर्यटकों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
धौलछीना-पनेट सड़क करीब छह किमी लंबी है। पर्यटन की दृष्टि से यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है। इस सड़क से होकर आनंदमयी आश्रम, विमलकोट, बिनसर, वृद्ध जागेश्वर, जागेश्वर, झांकरसैम आदि क्षेत्रों को पर्यटक और स्थानीय लोग आते-जाते हैं। वन विभाग के अधीन इस सड़क में पिछली बरसात में अलग-अलग चार स्थानों पर मलबा आ गया था। तब से इस सड़क में आए मलबे को वन विभाग नहीं हटा सका है।
विज्ञापन
यह सड़क कच्ची है। इस सड़क से होकर पर्यटक और स्थानीय लोग गंतव्य को आते-जाते हैं और उन्हें काफी कम दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन सड़क के बंद होने से पर्यटकों और लोगों को बाड़ेछीना होते हुए तीस किमी दूरी तय कर वृद्ध जागेश्वर, जागेश्वर, झांकरसैम आदि क्षेत्रों को जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस सड़क से मलबा हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग अब तक इस सड़क को नहीं खोल सका है।
विज्ञापन