फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dharna given to improve Ranidhara road

रानीधारा मार्ग की दशा सुधारने की मांग को लेकर लोगों ने दिया धरना, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dharna given to improve Ranidhara road
अल्मोड़ा। रानीधारा मार्ग की दशा नहीं सुधरने पर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर रानीधारावासियों ने बुधवार को रानीधारा नौले के समीप धरना देकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर उन्होंने लोनिवि को सप्ताह भर का समय देते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग रानीधारा नौले के समीप एकत्र हुए और हाथों में तख्तियां लेकर बारह बजे से एक बजे तक धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिछले चार साल से रानीधारा सड़क की स्थिति बहुत खराब हो गई है। गत दिनों हुई बारिश के बाद सड़क और अधिक बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क धंसने के साथ ही नालियों क्षतिग्रस्त हो गई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क की दशा सुधारने की मांग लंबे समय से की जा रही है। पिछले सप्ताह भी इसको लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मार्ग पर डामरीकरण की मांग करते आ रहे हैं, पर सड़क के सुधारीकरण का काम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क सुधारीकरण का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। धरने पर सतीश चंद्र पाठक, कौशल सक्सेना, मथुरा दत्त पांडे, मुकुल पंत, कवींद्र पंत, विरेंद्र सिंह, दिनेश पांडे, वैभव पांडे, चतुर सिंह, प्रेमा पांडे आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed