{"_id":"6705867117e25d49e00250e4","slug":"dharna-and-sloganeering-were-held-against-dda-almora-news-c-232-1-shld1003-118453-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: डीडीए के विरोध में धरना, नारेबाजी भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: डीडीए के विरोध में धरना, नारेबाजी भी की
Wed, 09 Oct 2024 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान समिति से जुड़े लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरना स्थल पर हुई बैठक में समिति के संयोजक और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पूरे पर्वतीय क्षेत्र में प्राधिकरण लागू करने से लोग परेशान हैं। कहा कि प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए समिति जुलूस, धरना, ज्ञापन आदि के माध्यम से लगातार सरकार को चेता रही है लेकिन डीडीए को सरकार समाप्त नहीं कर रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि प्राधिकरण के खत्म होने तक आंदोलन किया जाएगा। धरने पर हेम चंद्र तिवारी, ललित मोहन पंत, आनंद सिंह बगडवाल, प्रताप सिंह सत्याल, भारत रत्न पांडेय, मनोज भंडारी, प्रतेश पांडे, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।