{"_id":"6a415dedf1251b96df0ec6f3","slug":"dharanaulas-only-petrol-pump-has-run-out-of-petrol-and-diesel-for-two-days-causing-distress-to-the-people-almora-news-c-232-1-alm1019-145379-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: धारानौला के एकमात्र पेट्रोल पंप पर दो दिन से पेट्रोल-डीजल खत्म, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: धारानौला के एकमात्र पेट्रोल पंप पर दो दिन से पेट्रोल-डीजल खत्म, लोग परेशान
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के धारानौला स्थित पेट्रोल पंप पर बीते शनिवार से पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त होने से स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ईंधन नहीं मिलने के कारण वाहन चालकों को कई किलोमीटर दूर अन्य पेट्रोल पंपों का रुख करना पड़ रहा है जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बढ़ गए हैं।
सबसे अधिक दिक्कत रोजाना वाहन का उपयोग करने वाले लोगों, टैक्सी चालकों, दोपहिया वाहन चालकों और आपातकालीन कार्यों से आने-जाने वाले नागरिकों को हो रही है। पर्यटकों को भी ईंधन की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है जिससे उनकी यात्रा प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धारानौला क्षेत्र में केवल एक ही पेट्रोल पंप होने के कारण उसके बंद होने से बड़ी आबादी प्रभावित होती है। उन्होंने संबंधित विभाग और पेट्रोलियम कंपनी से जल्द ईंधन की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
बोले लोग
धारानौला पंप में शनिवार से डीजल पेट्रोल खत्म है। जिस कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कमल कांडपाल, धारानौला
पंप में डीजल पेट्रोल खत्म होने से बाहर से आने वाले पर्यटकों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। लोग पंप में पहुंचकर मायूस हो रहे हैं। - गोपाल मेहरा, धारानौला
कोट
धारानौला पेट्रोल पंप में शनिवार और रविवार के चलते तेल का टैंकर नहीं पहुंच पाया होगा। सोमवार यानि आज तेल पहुंच जाएगा। - करुणा पंत, जिला पूर्ति अधिकारी