{"_id":"61c0cb1abeb81168010c26e9","slug":"dharana-for-majkot-road-garud-news-hld448272934","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजकोट के ग्रामीणों का सड़क का निर्माण शुरु कराने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजकोट के ग्रामीणों का सड़क का निर्माण शुरु कराने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी दिया धरना
विज्ञापन
मजकोट के ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य शुरु कराने की मांग को लेकर धरने में
- फोटो : GARUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए सांसद आदर्श ग्राम मजकोट के ग्रामीणों ने सोमवार को दूसरे दिन भी गांव में बेमियादी धरना दिया। आंदोलित ग्रामीणों ने धरना स्थल पर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
मजकोट बिनातोली कुंझाली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य कई सालों से बंद है। मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए ग्रामीण कई बार शासन, प्रशासन से कह चुके है लेकिन सरकार ने उनकी जायज मांग को गंभीरता से नहीं लिया।
मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरु कराने की मांग को लेकर मजकोट के ग्रामीण दूसरे दिन गांव के सड़क के किनारे एकत्र हुए। उन्होंने शासन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि मजकोट, बिनातोली कुंझाली मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति शासन ने वर्ष 2004 में दी थी। प्रांतीय खंड लोनिवि ने मोटर मार्ग में कुछ निर्माण कार्य किया लेकिन निर्माण कार्य अधूरा रहा। इससे सांसद आदर्श गांव मजकोट के ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिल पाया।
शासन प्रशासन ने आंदोलित ग्रामीणों का कहना है कि मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने तक ग्रामीण धरना देंगे। सभा को आत्मा पुरी, तारा पुरी, हरीश पुरी, राजन गिरी, दीपा देवी, महादेव गिरी, सुरेंद्र भंडारी, केशव दत्त जोशी आदि ने संबोधित किया।