फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dharana By Gram Pradhans

आंदोलित ग्राम प्रधानों ने किया हवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dharana By Gram Pradhans
रानीखेत/द्वाराहाट/गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम प्रधान संगठन ने 12 सूत्री मांगों के लिए गरुड़ के विकासखंड मुख्यालय पर शनिवार को तीसरे दिन भी धरना, प्रदर्शन किया। प्रधानों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए गरुड़ के विकासखंड मुख्यालय पर हवन करने बाद विकासखंड मुख्यालय पर तालाबंदी की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के जिला संरक्षक प्रकाश कोहली ने कहा कि सरकार पंचायतों की मांगों को अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को वज्यूला आने पर ग्राम प्रधान पंचायती राज मंत्री का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

सभा को हेमा पंत, सबीना बेगम, रमा परिहार, हंसी साह, सुरेश चंद्र, हेमा फर्स्वाण, रविशंकर बिष्ट, बलवंत सिंह, पूनम देवी, कविता गोस्वामी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन ताड़ीखेत और द्वाराहाट के सदस्यों ने शनिवार को 10वें दिन भी जारी रहा। विकासखंड कार्यालय में धरना, प्रदर्शन कर तालाबंदी की।
पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने भी प्रधानों को समर्थन दिया। द्वाराहाट में ग्राम प्रधान संगठन के कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता नारायण रावत, त्रिभुवन तिवारी, दीपा रौतेला, दीपिका भंडारी, प्रेमलता तिवारी, दामोदर भट्ट, लता बिष्ट आदि रहे। ताड़ीखेत ब्लॉक में भी प्रधान संगठन का संघर्ष जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed