फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Devotees brought banana tree from Chaurasi

Almora News: चौरासी से कदली वृक्ष लाए श्रद्धालु

Thu, 28 Aug 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 28 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Devotees brought banana tree from Chaurasi
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में 31 अगस्त से होने वाले मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के लिए मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। चार दिवसीय महोत्सव का आयोजन रामलीला मंच में किया जाएगा। तीन सितंबर को महोत्सव का मूर्ति विसर्जन के साथ समापन होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह मूर्ति निर्माण के लिए श्रद्धालु चौरासी से कदली वृक्ष लाए। बुधवार की शाम को महोत्सव के मुख्य यजमान हरीश बिष्ट के आवास पर जाकर कदली वृक्ष को आमंत्रित किया गया था। सुबह मां नंदा और सुनंदा के जयकारों के साथ कदली वृक्ष को नुमाइशखेत मैदान तक लाया गया। महोत्सव समिति के कंचन साह ने बताया कि शनिवार की शाम तक मूर्तियों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान सरयू आरती का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सुबह हवन-यज्ञ के बाद दोपहर बाद से नगर में डोला भ्रमण किया जाएगा। सरयू नदी में मूर्तियों को विसर्जित करने के साथ महोत्सव संपन्न होगा। इस मौके पर अध्यक्ष दीप लाल साह, तारा पांडेय, उमेश साह, आशीष साह समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed