फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora News: Devlikhan will become a mushroom village

Almora: देवलीखान बनेगा मशरूम विलेज...10 यूनिट लगेंगी, 90% सब्सिडी पर होगा उत्पादन; किसानों की बढ़ेगी आमदनी

Mon, 25 Aug 2025 11:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Updated Mon, 25 Aug 2025 11:29 AM IST
सार

हवालबाग विकासखंड के देवलीखान गांव को मशरूम विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला योजना के तहत उद्यान विभाग यहां 10 मशरूम यूनिट लगाएगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार तो होगा ही, स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

विज्ञापन
Almora News: Devlikhan will become a mushroom village
मशरूम यूनिट में ऐसे की जाती है खेती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड के देवलीखान गांव को मशरूम विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला योजना के तहत उद्यान विभाग यहां 10 मशरूम यूनिट लगाएगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार तो होगा ही, स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

विज्ञापन


एक यूनिट पर लगभग ढाई लाख रुपये खर्च होंगे। किसानों को 90 प्रतिशत यानी 2.25 लाख रुपये सब्सिडी मिलेगी जबकि शेष 25 हजार रुपये स्वयं वहन करने होंगे। इन यूनिटों में बटन मशरूम का उत्पादन होगा। अक्तूबर से फरवरी के बीच एक सीजन में दो से तीन बार फसल ली जा सकती है। एक टन मशरूम कंपोस्ट से 200 से 250 किलो उत्पादन होगा। एक सीजन में किसान लगभग डेढ़ से ढाई लाख रुपये तक कमा सकते हैं।
विज्ञापन


पहले मशरूम केवल बड़े शहरों और होटलों तक सीमित था, अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसकी मांग बढ़ रही है। मशरूम सब्जी, सूप, स्नैक्स और पाउडर के रूप में लोकप्रिय हो रहा है। इसी कारण किसान पारंपरिक फसलों की जगह मशरूम उत्पादन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में भी होगा उत्पादन
ताड़ीखेत, भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे और द्वाराहाट ब्लॉकों में भी मशरूम उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। देवलीखान में बंदर और जंगली सुअर फसलों को नष्ट कर देते हैं जिससे किसान खेती छोड़ पलायन कर रहे थे। मशरूम यूनिट स्थापित होने से न केवल पलायन रुकेगा बल्कि बाहर गए लोग भी गांव लौटकर उत्पादन में जुड़ सकते हैं।

किसान मशरूम उत्पादन से संबंधित जानकारी के लिए विभाग से संपर्क कर सकते हैं। - डॉ. नरेंद्र कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed