{"_id":"5c041d3dbdec2241cc61845a","slug":"development-of-the-city-will-help-everyone-bist","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी का सहयोग लेकर करेंगे नगर का विकास : बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी का सहयोग लेकर करेंगे नगर का विकास : बिष्ट
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में शपथ ग्रहण करते नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट।
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित समारोह में संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी ने क पकोट नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट एवं वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि सभी का सहयोग लेकर नगर का विकास किया जाएगा।
समारोह का शुभारंभ करते हुए जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने टीम भावना के साथ विकास करने की अपील की। नव निर्वाचित अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि कपकोट के विकास के लिए सभी को दलगत भावना से ऊपर उठना होगा। समारोह में वार्ड सदस्य शामली देव, तनुज तिरवा, गोदा कपकोटी, दीपक ऐठानी, हेमा देवी, प्रवीण ऐठानी व डुंगर सिंह रावत ने शपथ ली। पूर्व प्रधान भुुवन शाही ने संचालन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, बागेश्वर प्रमुख गोपा धपोला, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, बालकृष्ण, हुकुम सिंह दानू, किशन दानू, शांति दानू, माधवी बघरी, भूपेश ऐठानी, प्रधान पूरन कपकोटी, दयाल ऐठानी, नंदन कपकोटी, सुरेश मिश्रा आदि थे।
पांच घंटा विलंब से शुरू हुआ कार्यक्रम
कपकोट। शपथ ग्रहण समारोह को 11 बजे शुरू होना था, लेकिन एसडीएम के बास्ती व बेड़ीनाग चले जाने के चलते कार्यक्रम सायं चार बजे शुरू हो सका। देरी से कार्यक्रम शुरू होने पर एसडीएम ने खेद भी जताया।
विज्ञापन
समारोह से भाजपा ने बनाई दूरीकपकोट। शपथ ग्रहण समारोह से भाजपा ने दूरी बनाए रखी। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा के प्रतिनिधि दयाल ऐठानी सहित किसी भी भाजपा नेता ने कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष चंपा देवी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई