फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Develop long-term plan for rural development: Kunjwal

विकास की दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करें ग्रामीण : कुंजवाल

Mon, 03 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Mon, 03 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन

जागेश्वर के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने ग्रामीणों से गांव के विकास को सामूहिक निर्णय लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की खुली बैठकों में भागीदारी कर लोग विकास की दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करें। कुंजवाल लमगड़ा ब्लॉक के मिरौली गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव के विकास में पंचायतों की महत्वपूर्ण भागीदारी है। गांव की खुली बैठकों में पारित प्रस्ताव ही जिला योजना में शामिल होते हैं।

उन्होंने लोगों से खुली बैठकों में जाकर दीर्घकालिक विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व से चल रही कई केंद्र पोषित योजनाओं में बजट नहीं मिल रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुंजवाल ने गत दिनों हरिद्वार में संपन्न कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए 100 करोड़ से अधिक की योजनाएं पारित करने पर सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनकल्याण की कई योजनाएं चलाई हैं।

ग्रामीण उन योजनाओं का लाभ उठाएं। मिरौली गांव में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 1.50 लाख रुपये मंजूर किए। इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

ब्लॉक अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया। मनोज रावत, पनी राम, युकां अध्यक्ष देवेंद्र धौनी, दीवान आर्या, चनी राम आदि ने विचार रखे।

अध्यक्षता प्रधान शांति देवी और संचालन मदन बिष्ट ने किया। इस मौके पर मोहन सिंह, दलीप सिंह, नंदन सिंह, कुंदन सिंह, धरम सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।

क्षेत्र के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने को कहा है। कुंजवाल धौलादेवी ब्लॉक के खेती गांव में आयोजित एकता स्वायत्त सहकारिता समूह की वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नई तकनीक और वैज्ञानिक तरीके से कृषि, सब्जी उत्पादन, दुग्ध व्यवसाय के जरिए अधिक आय अर्जित की जा सकती है। कुंजवाल ने कहा कि ग्राम्या और आजीविका परियोजना के माध्यम से सरकार आजीविका सुधार कार्यक्रम चला रही है।

उन्होंने आजीविका परियोजना द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर परियोजना का लाभ उठाना चाहिए।

 जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे, आजीविका परियोजना प्रबंधक कैलाश भट्ट आदि ने विचार रखे। संचालन मनोज बोरा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed