फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Despite the death of the young son, the father presented the precedent

जवान बेटे की मौत के बावजूद पिता ने पेश की मिसाल

Thu, 30 Mar 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 30 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Despite the death of the young son, the father presented the precedent
विनोद के पिता। - फोटो : अमर उजाला

 सल्ट तहसील के पैसिया गांव निवासी एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। युवक दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। जून में उसकी शादी तय हुई थी। घर में खुशी का माहौल था और शादी की तैयारियां चल रही थीं। जवान बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ मृतक युवक के पिता केशर सिंह ने हिम्मत बांधे रखी और अपने बेटे की आंखें और किडनी दान में देकर मिसाल पेश की।       

विज्ञापन


सल्ट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पैसिया गांव निवासी विनोद कुमार (28) पुत्र केशर सिंह दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। जून में विनोद की शादी होनी थी। घर में खुशी के माहोल के बीच शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। 27 मार्च को विनोद कुमार की दिल्ली में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई।  परिजनों को बेटे की मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और भाई बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। विनोद कुमार के पिता केशर सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए दिल्ली की एक स्वास्थ्य संस्था में अपने बेटे की आंखें और किडनी दान में दे दीं, ताकि इससे किसी व्यक्ति को नया जीवन मिल जाए। केशर सिंह ने  कहा कि विनोद की आंखें और किडनी किसी जरूरतमंद के काम आएंगी। लोगों ने केशर सिंह के इस निर्णय की सराहना की है। इधर स्थानीय श्मशान घाट में विनोद कुमार की अंत्येष्टि कर दी गई है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed