फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Despite the ban, the two-wheeler vehicles run in the Patal market

प्रतिबंध के बावजूद पटाल बाजार में दौड़ते हैं दोपहिया वाहन

Sat, 14 Apr 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। 
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।  Updated Sat, 14 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Despite the ban, the two-wheeler vehicles run in the Patal market
अल्मोड़ा बाजार से गुजरता दो पहिया वाहन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala

मालरोड पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया और चौपहिया वाहनों की नियमित रूप से चेकिंग की जाती है लेकिन नगर के मुख्य बाजार (पटाल बाजार) में कई बार दो पहिया वाहन दौड़ते हैं। पटाल बाजार में दिन के समय वाहनों के चलने पर पूर्ण प्रतिबंध है। रविवार को इस बाजार में दोपहिया वाहन सरपट दौड़ते हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


पुलिस यातायात नियमों के पालन के लिए मालरोड समेत अन्य सड़क में यातायात पुलिस के अलावा एचपीयू भी नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई कर रही है लेकिन बाजार के संकरे मार्ग में कई बार दिन दहाड़े दो पहिया वाहन चलते रहते हैं। कई बार दोपहिया वाहन भीड़ वाली इस बाजार में लोगों को टक्कर मारकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पुलिस को पटाल बाजार क्षेत्र में भी चेकिंग करनी चाहिए। वहीं, यातायात प्रभारी विजय बिष्ट ने बताया कि बाजार में दिन के समय दोपहिया वाहन प्रतिबंधित है। यदि कोई दिन में दो पहिया वाहन चलाते दिखाई दिया तो उसका चालान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed