फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Department committed to women and child welfare: Line

विभाग महिला और बाल कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : रेखा 

Sun, 10 Mar 2019 12:20 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 10 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Department committed to women and child welfare: Line
राजकीय उत्तररक्षा गृह का शिलान्यास करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान तथा राज्यमंत्री महिला, बाल विकास रेखा आर्या। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने बख में महिला कल्याण विभाग द्वारा बनाए जा रहे  राजकीय उत्तररक्षा गृह (किशोरी) का शिलान्यास किया। उन्होंने राजकीय किशोरी गृह और शिशु सदन के बच्चों के लिए सीएसआर फंड से हंस फाउंडेशन द्वारा दी गई एक बस का भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रेखा आर्या ने कहा कि  विभाग महिला और बाल कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास रेखा आर्या ने कहा कि किशोरी सदन के बाद 18 वर्ष से अधिक की अनाथ बच्चियों की रहने की व्यवस्था को देखते हुए यहां उत्तररक्षा गृह का शिलान्यास किया गया। इसमें किशोरी सदन के बाद बच्चियों के रहने और पढ़ाई की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए चार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जल्दी ही इसका भवन बनकर तैयार हो जाएगा। सदन में रहने वाले बच्चों के आवागमन के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा एक बस दी गई है। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने  कहा कि महिला कल्याण विभाग द्वारा 18 वर्ष से अधिक की अनाथ बालिकाओं के लिए उत्तरक्षा गृह एक सराहनीय कदम है। 18 वर्ष से अधिक की बालिकाओं का प्रदेश में कही भी बालिका गृह नहीं है। 
विज्ञापन


 इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, महामंत्री रवि रौतेला ने विचार रखे। कार्यक्रम में मेजर योगेंद्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, मुख्य प्रोवेशन अधिकारी मोहित चौधरी, जिला प्रोवेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी, उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सीएल टम्टा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र चंद्रा, समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला, बाल कल्याण समिति के प्रशांत जोशी, हेमलता भट्ट, नीलिमा भट्ट आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed