फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Deora XI wins Open Cricket competition

देवड़ा इलेवन ने जीती ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 15 Jan 2019 12:24 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Tue, 15 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Deora XI wins Open Cricket competition
विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स क्लब बाड़ेछीना के बिरखम खेल मैदान में चल रही ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता  देवड़ा इलेवन ने जीती ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में देवड़ा इलेवन ने छानी इलेवन को छह विकेट से पराजित किया। समापन में नीरज महरा को सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर तथा रमेश चौबे को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया।   
विज्ञापन


 बाडे़छीना के बिरखम खेल मैदान में हुए फाइनल मैच में छानी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 125 रन बनाए। जिसमें गोलू नैनवाल ने सर्वाधिक 48, आशीष कुमार ने 35 रन बनाए।  जवाब में देवड़ा इलेवन की टीम ने 13 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। देवड़ा इलेवन की तरफ से रमेश चौबे ने सर्वाधिक 49 रनों का योगदान दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। 
विज्ञापन


अंपायर जगदीश सुयाल तथा प्रमोद भट्ट, स्कोरर पंकज सुप्याल, आंखों देखा हाल तारा दत्त भटट ने सुनाया। आयोजक कमल भटट ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।  इस अवसर पर मोहित जोशी, इरफान खान तथा राज महरा, अमित पैनवाल, नीरज सिंह, करन भंडारी, भूपाल सिंह, दीपक सुप्याल, मोहित नेगी, हरीश सुप्याल, चंदन सिंह आदि मौजूद थे। संचालन कमल भट्ट ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed