{"_id":"68700f05cc67c2f25b0a6a47","slug":"dengue-alert-in-almora-almora-news-c-232-1-shld1003-130705-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: युवक में डेंगू की आशंका, एलाइजा जांच के लिए भेजा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: युवक में डेंगू की आशंका, एलाइजा जांच के लिए भेजा सैंपल
Fri, 11 Jul 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी लैब में कार्ड टेस्ट पॉजिटिव
अल्मोड़ा। मैदानी इलाकों के साथ अब पहाड़ों पर भी डेंगू संक्रमण ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग निवासी 26 वर्षीय एक युवक में डेंगू के लक्षण की आशंका जताई गई है। पीड़ित युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कर एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
परिजनों के अनुसार युवक हाल ही में मुंबई से घर लौटा था। घर आने पर उसे तेज बुखार की शिकायत हुई। बुधवार को जब बुखार नहीं उतरा तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां अस्पताल में उसका कार्ड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एहतियातन युवक को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. कमलेश ने बताया कि शुक्रवार तक रिपोर्ट आने की संभावना है। संवाद