{"_id":"60e5f3908ebc3ec308143b25","slug":"demonstration-of-gram-pradhans-in-almora-and-bageshwar-almora-news-hld430393735","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा और बागेश्वर में प्रधानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा और बागेश्वर में प्रधानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बारह सूत्री समस्याओं का समाधान नहीं होने पर ग्राम प्रधानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने बुधवार को अपने-अपने ब्लाक कार्यालयों में तालाबंदी कर दी। उन्होंने मांगों के समर्थन और सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। आरोप लगाया कि सरकार प्रधानों की मांगों की अनदेखी कर रही है। जब तक मांग पूरी हनीं हो जाती आंदोलन चलता रहेगा।
तालाबंदी में संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, ब्लाक अध्यक्ष देव सिंह भोजक, अर्जुन मुस्यूनी, ममता जोशी, बाला दत्त कांडपाल, गुड्डी बिष्ट, किशन बिष्ट, अर्जुन बिष्ट आदि ने भाग लिया। इधर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी बताया कि जिले के सभी ग्यारह ब्लाक मुख्यालयों में प्रधानों ने बुधवार को ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी की।
प्रधानों ने कार्यकाल और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दिया
बागेश्वर। ग्राम प्रधान संगठन के नेतृत्व में प्रधानों ने बुधवार को विकासखंड कार्यालय में धरना दिया। बीडीओ आलोक भंडारी के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। कहा कि पिछले एक वर्ष से प्रधान संगठन ज्ञापनों और प्रदेश व्यापी आंदोलनों के माध्यम से सरकार को जगाने की कोशिश कर रहा है लेकिन अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। कहा कि कोरोना के कारण आवश्यकता के मुुताबिक कार्य नहीं मिल रहे हैं। गांवों में विकास कार्य अटके हैं। प्रधानों की मांगों को पूरा करने के बजाए सरकार नए-नए नियम बनाकर प्रधानों को परेशान करने का काम कर रही है। प्रधान नाममात्र के जनप्रतिनिधि बनकर रहे गए हैं। प्रधानों ने शीघ्र सभी मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। धरने में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार टम्टा, आगर की प्रधान पूजा देवी, बिलौरी हंसा रौतेला, सिमतोली दीपा देवी, बोरगांव मंजू देवी सहित विकास खंड बागेश्वर के तमाम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रधान संगठन की मांगें
ग्राम प्रधान संगठन ने सीएससी को प्रतिमाह ग्राम पंचायत की ओर से 2500 रुपये देने का आदेश वापस लेने, 15 वें वित्त में की जा रही कटौती पर राके लगाने, 29 विभागों को ग्राम पंचायतों के अधीन लाने, मानदेय दस हजार करने, मनरेगा के कार्य दिवस 200 दिन करने, ग्राम पंचायतों के लिए जेई और कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति करने, ग्राम विकास विभाग और ग्राम पंचायत विभाग का एकीकरण करने, आपदा मद से प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये देने, विधायक और सांसद निधि के तहत ग्राम पंचायतों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये देने, लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा शीघ्र देने की मांग की है।
जिला ग्राम प्रधान संगठन ने सीएम को ज्ञापन भेजा
कपकोट। अखिल भारतीय जिला ग्राम प्रधान संगठन ने कपकोट बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी के माध्यम से सीएम को 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा है। जिलाध्यक्ष भुवन सिंह ऐठानी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने, दो वर्ष का अतिरिक्त कार्यकाल बढ़ाने, कॉमन सर्विस सेंटर को प्रतिमाह ग्राम पंचायत की ओर से 2500 रुपये देने के आदेश पर रोक लगाने, मनरेगा के कार्यदिवस 200 दिन करने, आपदा मद से हर वर्ष पांच लाख रुपये देने सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में कपकोट विकासखंड के तमाम प्रधान शामिल थे।
प्रधान बोले 12 सूत्री मांगें मनवाकर ही लेंगे दम
रानीखेत/द्वाराहाट। ग्राम प्रधान संगठन ताड़ीखेत और द्वाराहाट का 12 सूत्री मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन और संघर्ष सातवें दिन जारी है। द्वाराहाट में तीसरे दिन भी तालाबंदी की गई। ग्राम प्रधान संगठन लंबे समय से प्रदेश व्यापी आंदोलन के माध्यम से मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत है। संगठन ने 12 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। तालाबंदी कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेंद्र सिंह अधिकारी, प्रधान जगदीश सिंह, रमेश बोरा, गोविंद ऐरड़ा, सतीश उपाध्याय, सुरेश फुलारा, दीवान सिंह, भीम देव आदि थे। ताड़ीखेत ब्लाक में भी अध्यक्ष प्रमिला देवी के नेतृत्व में प्रधानों का संघर्ष जारी है।
मांगें नहीं मानी तो नहीं चलने देंगे सरकारी काम
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम प्रधान संगठन ने मांगों के निराकरण की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर तालाबंदी की। इस दौरान प्रधानों ने शासन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रधान संगठन अध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि प्रधानों की 12 सूत्री मांगों पर समय रहते फैसला नहीं किया गया तो ब्लाक मुख्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी जारी रखने के साथ ही अन्य सरकारी कार्यों को भी प्रधान नहीं चलने देंगे। उन्होंने ग्रामीणों को भी साथ लेकर आंदोलन को गांव स्तर तक ले जाने की चेतावनी दी। वहां किशोर शर्मा, देवेंद्र सिंह, धन सिंह, हरीश चंद्र भट्ट, हरि सिंह, विमला देवी आदि थे।
सरकार पर प्रधानों की अनदेखी का आरोप
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ में ग्राम प्रधान संगठन ने प्रदर्शन कर विकासखंड कार्यालय में तालाबंदी की। इससे कार्यालय में कामकाज ठप रहा। सभा को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान संगठन के जिला संरक्षक प्रकाश कोहली ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानों और ग्राम पंचायतों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। वहां गोपाल राम, नीता आर्या, चांदनी कुमारी, हेमा पंत, जानकी परिहार, राजन राम आदि थे।