{"_id":"5c7c1819bdec224c0b48ab6f","slug":"demonstration-done-by-villagers-in-dungra-for-demand-of-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डुंगरा में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डुंगरा में किया प्रदर्शन
Sun, 03 Mar 2019 11:38 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
सड़क की मांग को लेकर डुंगरा में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2016 में स्वीकृत भनोली-कालीखान व डुंगरा-चैड़ी-कालीखान सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को डुंगरा में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जल्द सड़क नहीं बनी तो आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
क्षेत्र के ग्रामीण रविवार को डुंगरा में एकत्र हुए। उन्होंने जुलूस निकालकर शासन व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही है। वर्ष 2016 में स्वीकृत भनोली-कालीखान (आठ किमी) सड़क व डुंगरा-चैड़ी-कालीखान (दो किमी) सड़क को स्वीकृति मिली। लोनिवि निर्माण खंड ने सर्वे कर डीपीआर भी बना ली है, पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि चैड़ी, कालीखान, कफलनी, किमकाड़ा तोला और भकोड़िया के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीण यातायात सुविधा के लिए तरस गए हैं। ग्रामीणों को कई किमी पैदल चलकर सड़क तक कृषि उत्पादकों को पहुंचाना पड़ता है वहीं गंभीर रोगियों को डोली में बैठकर सड़क तक लाते हैं।
स्वीकृति के तीन साल बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इस कारण क्षेत्र की दो हजार आवादी यातायात से वंचित चल रही है। तय किया कि यदि इस माह सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र के ग्रामीण लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही धरना प्रदर्शन करने को भी बाध्य होंगे। प्रदर्शन और सभा में ग्राम प्रधान संजय सिजवाली, कुंवर सिंह, पूर्व प्रधान दीवान सिंह, मदन सिंह, नारायण सिंह, बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान राम, रणजीत सिंह, खड़क सिंह, हयात सिंह, कल्याण सिंह, नैन सिंह, नंदन सिंह, महा सिंह, त्रिलोक सिंह, गोपाल सिंह, प्रेम सिंह, जगदीश सिंह, प्रताप सिंह, विशन सिंह आदि ने भाग लिया।