फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demonstration against Union Minister of State for Home

जुलूस निकाल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against Union Minister of State for Home
अल्मोड़ा में जुलूस निकालते उपपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए मंगलवार को नगर में जलूस निकाला। उपपा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को केंद्रीय मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि मोदी, योगी सरकार देश में अन्नदाताओं के साथ सभी वर्गों के निर्मम दमन में उतर आई है। जिसे अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उपपा कार्यकर्ताओं ने टैक्सी स्टैंड से शिखर तिराहे, मिलन चौक, लाला बाजार होते हुए माल रोड में जुलूस निकाला। किसानों के समर्थन नारे लगाए। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव जबर सिंह वर्मा, राजेश वर्मा, विकास जौनसारी, राहुल सिंह, नारायण राम, आनंदी वर्मा, नगर अध्यक्ष हीरा देवी, धीरेंद्र मोहन पंत, सोमेश्वर विधानसभा प्रभारी किरन आर्या, उत्तराखंड छात्र संगठन की भारती पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

उपपा राज्य अस्मिता में संघर्ष करने वाली सशक्त पार्टी
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि उपपा जिन मुद्दों को लेकर शुरू से संघर्ष कर रही है राज्य में चुनाव से पहले तमाम पार्टियां उन्हीं मुद्दों के इर्द गिर्द घूम रही हैं। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उपपा उत्तराखंड राज्य की अस्मिता के सवाल पर संघर्ष करने वाली सशक्त विचारधारा की पार्टी है। इस मौके पर जीवन चंद्र, भुवन चंद्र बहुगुणा, गिरधारी कांडपाल, प्रकाश चंद्र, शशि उनियाल, दीवान सिंह, जगदीश ममगाई, हेम पांडे, उपपा की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed