फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to include all the villages of Salt in regular police

Almora News: सल्ट के सभी गांवों को रेगुलर पुलिस में शामिल करने की मांग

Wed, 19 Apr 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 19 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Demand to include all the villages of Salt in regular police
सल्ट में तहसीलदार को ज्ञापन देते जनप्रतिनिधि। संवाद
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट के जनप्रतिनिधियों ने विकासखंड के सभी गांवों को रेगुलर पुलिस क्षेत्र में शामिल करने की मांग को लेकर तहसीलदार दलीप सिंह के माध्यम से डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। राजस्व पुलिस के पास संसाधनों की कमी से अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ऐस में क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेगुलर पुलिस को मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को गुलार के प्रधान माधो सिंह, मसणियाबांज के प्रधान साहिल सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। साइबर अपराधियों का पता लगाना बगैर संसाधनों के लिए राजस्व पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है। अन्य अपराधों को रोकने में भी राजस्व पुलिस नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए सभी गांवों को रेगुलर पुलिस क्षेत्र में शामिल करना जरूरी है। उन्होंने शीघ्र इस पर निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed