फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand for withdrawal of liquor shop

शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर निकाला जुलूस

Sat, 22 Jul 2017 10:48 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
 Demand for withdrawal of liquor shop
शराब की दुकान के विरोध में जुलूस निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 भतरौंजखान की मुस्लिम बस्ती से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नेतृत्व में शनिवार को जुलूस निकालकर शराब की दुकान बंद करने की मांग की। उन्होंने पांच दिन के भीतर दुकान नहीं हटाने पर  आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया।

विज्ञापन

  दुकान को हटाने की मांग को लेकर लोगों ने भतरौंजखान बाजार में नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। हीरानंद धर्मशाला में पहुंच कर जुलूस आम सभा में बदल गया। यहां आयोजित सभा में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तरह शराब और माफिया के हितों के लिए काम कर रही है। सरकार को आम लोगों से लेना-देना नहीं है। इसीलिए यहां पुलिस के संरक्षण में शराब की दुकान चल रही है। उन्होंने दुकान को गैर कानूनी बताते हुए कहा कि इस दुकान के पास मजार, स्कूल, पंचायत घर और बस्ती है। साथ ही  जिस स्थान पर दुकान खोली गई है वह कृषि भूमि है। सभा को उपपा नेता प्रभात ध्यानी, आनंदी वर्मा, दीपा जोशी, नंदी नैनवाल, चंदन कड़कोटी, हरीश खुल्बे, सलीम अहमद, जाकिर अहमद,जहूर आदि ने संबोधित किया।      -

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed