{"_id":"647cd0dd39d7802a8a0ee178","slug":"demand-for-road-in-almora-almora-news-c-8-1-159246-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क पर डामरीकरण की मांग के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क पर डामरीकरण की मांग के लिए प्रदर्शन
Sun, 04 Jun 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर अल्मोड़ा के गरगूंठ में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
अल्मोड़ा। विकास भवन से बेस अस्पताल तक की 12 किमी लंबी सड़क कटने के 13 साल बाद भी उस पर सोलिंग और डामरीकरण न होने से लोगों का पारा चढ़ गया। गरगूंठ सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट ग्रामीणों ने रविवार को गरगूंठ में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2012 से सड़क का कटान शुरू हुआ लेकिन वहां सोलिंग और डामरीकरण नहीं हो सका। इससे गरगूंठ, पहल, पौधार, तलाड़, बाड़ी, खत्याड़ी, बेस आदि 10 गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय किरौला और प्रो. एसडी शर्मा ने लोनिवि के कई अभियंताओं को फोन कर समस्या सुलझाने की मांग की।
विभागीय अभियंताओं ने उन्हें बताया कि इस सड़क पर डामर और सोलिंग के लिए तीन करोड़ बीस लाख रुपये का संशोधित आगणन शासन को भेजा गया है लेकिन अभी राशि अवमुक्त नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील इस सड़क का सुधारीकरण जल्द किया जाना चाहिए। इसके लिए ग्रामीण डीएम समेत अन्य अधिकारियों से भी मिलेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, प्रचार सचिव पान सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, योगेश कनवाल, प्रकाश राम, हरीश बिष्ट, मयंक पंत, राहुल कनवाल, चंद्रा बिष्ट, भवानी आर्या, प्रकाश बिष्ट आदि मौजूद रहे।