{"_id":"64c7f4872d4bdbb14c08d3cf","slug":"demand-for-re-checking-of-answer-books-almora-news-c-232-1-alm1002-1255-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एसएसजे के छात्रों ने की उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एसएसजे के छात्रों ने की उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच की मांग
Mon, 31 Jul 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के विद्यार्थियों ने विवि प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के साथ अंकतालिका में गड़बड़ी को ठीक करने की मांग को लेकर कुलपति प्रो. जेएस बिष्ट को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखाते हुए उन्हें फेल कर दिया गया है जिनसे उनका भविष्य संकट में है।
सोमवार को विद्यार्थी कुलपति के पास पहुंचे और ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि विवि प्रबंधन की लापरवाही उन पर भारी पड़ रही है। कई विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के बाद भी उन्हें अनुपस्थित दिखाते हुए फेल कर दिया गया है। आरोप लगाया कि विज्ञान वर्ग के गणित, भौतिक, रसायन विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाएं सही ढंग से नहीं जांची गई हैं और विद्यार्थियों को बेहद कम अंक मिले हैं। अंकतालिका में गड़बड़ी से विद्यार्थी परेशान हैं। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
चेतावनी दी कि जल्द उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करने के साथ अंकतालिकाओं में गड़बड़ी को दूर नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। कुलपति प्रो. जेएस बिष्ट ने विद्यार्थियों को जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वास दिया। इस मौके पर वरुण कपकोटी, नीरज बिष्ट, राहुल कुमार, भारतेंदु कांडपाल, तुषार, देवेश आदि मौजूद रहे। संवाद