फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand For Kanda Block

Almora News: कांडा को अलग ब्लॉक बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

Sun, 07 May 2023 09:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 07 May 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Demand For Kanda Block
कांडा को अलग ब्लॉक का दर्जा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कांडा-कमस्यार पृथक ब्लॉक संघर्ष समित
कांडा/बागेश्वर। कांडा को अलग ब्लॉक का दर्जा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कांडा-कमस्यार पृथक ब्लॉक संघर्ष समिति ने बैठक कर भविष्य की रणनीति पर मंथन किया। तय हुआ कि सरकार से मांग मनवाने के लिए तहसील स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को जिला पंचायत के डाक बंगले में समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। भंडारी ने कहा कि योजना आयोग ने 1953-54 में ही कांडा ब्लॉक का सृजन कर दिया था। तब कांडा तक मोटर मार्ग नहीं होने से ब्लॉक कार्यालय का अस्थायी संचालन कठायतबाड़ा में किया गया और आश्वासन दिया गया था कि सड़क बनने के बाद कांडा में स्थायी संचालन किया जाएगा। बावजूद इसके आज तक स्थायी संचालन नहीं हो सका जबकि कठायतबाड़ा अब नगर पालिका बागेश्वर का हिस्सा हो गया है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर ब्लॉक में 182 ग्राम पंचायतें हैं। विकास के लिए छोटी इकाइयों का होना जरूरी है।
विज्ञापन

सचिव सुरेश रावत ने कहा कि कांडा के लोगों को ब्लॉक के कार्य के लिए 50 से 70 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांग नहीं मानी तो आंदोलन ही एकमात्र विकल्प होगा। बैठक में जिपं सदस्य गोपा धपोला, पूजा आर्या, पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला, विरेंद्र नगरकोटी, केवलानंद पांडेय, हरीश पंत, अशोक जोशी, आरएस भंडारी, ज्योति देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed