फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand for impartial investigation after objectionable digital material found in mobile

Almora News: मोबाइल में आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री मिलने पर निष्पक्ष जांच की मांग

Wed, 07 Oct 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 07 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Demand for impartial investigation after objectionable digital material found in mobile
अल्मोड़ा। नगर के एक युवक के मोबाइल फोन में युवतियों की फोटो, स्क्रीनशॉट और अन्य आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री पाए जाने के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित मोबाइल फोन की साइबर सेल और फॉरेंसिक विशेषज्ञों से वैज्ञानिक व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में एक युवक के मोबाइल में आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री की नियमानुसार जांच करने और सामग्री का श्रोत व साझा किए गए लोगों का पता लगाने सहित इसके उपयोग के उद्देश्य की भी जांच करने की मांग की है। बजरंग दल ने कहा कि यदि जांच में किसी युवती को ब्लैकमेल करने, धमकी देने, दबाव बनाने या प्रताड़ित करने के साक्ष्य मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने जांच में जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर किसी प्रकार का पूर्वाग्रह न रखने तथा युवतियों की पहचान और निजता सुरक्षित रखने की मांग की। उचित कार्रवाई न होने पर शांतिपूर्ण जनजागरूकता अभियान और आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के प्रांत गौरक्षा प्रमुख अधिवक्ता विजय सिंह सिराड़ी, जिला सह संयोजक वैभव जोशी, पूर्व जिला संयोजक संजय भट्ट, जिला गौरक्षा प्रमुख मुन्ना बिष्ट, पार्षद जगमोहन बिष्ट, छात्र संघ उपाध्यक्ष भास्कर जोशी, इंदर गोस्वामी, गौरव सनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed