फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand for dissolution of trust

ट्रस्ट को भंग करने की मांग

Wed, 27 Sep 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,  द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो,  द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 27 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Demand for dissolution of trust
ट्रस्ट को भंग करने की मांग - फोटो : अमर उजाला

 द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरि मंदिर ट्रस्ट को खत्म करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का आंदोलन छठे दिन में प्रवेश कर गया है। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया है। इधर काफी संख्या में लोग आंदोलन को समर्थन देने के लिए पहुंचे। सभी ने एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प जताया है। मालूम हो कि दूनागिरि मंदिर ट्रस्ट पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आंदोलन शुरू कर दिया है। शीघ्र ही जन समर्थन जुटाने के लिए गांव-गांव संपर्क करने पर सहमति बनी। नगर पंचायत प्रांगण में आंदोलन को समर्थन देने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं।

विज्ञापन


आंदोलनकारियों का कहना है कि मंदिर की व्यवस्था पूर्व में समिति के पास थी, ट्रस्ट बनने से वहां मनमानी हो रही है। पूर्व में भी आंदोलन किया गया था, लेकिन मांग आज तक पूरी नहीं हुई है। धरने पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, जगदीश रौतेला, जीवन सिंह, महेश त्रिपाठी, विनोद भट्ट, दिनेश जोशी, कैलाश कांडपाल, हरिओम कांडपाल, आनंद बिष्ट, लक्ष्मण बिष्ट, राजेंद्र लाल चौधरी, नारायण पंत, रवि जोशी, नीरू आर्या, हरीश चंद्र, भीम सिंह किरौला, महेंद्र मैनाली आदि बैठे। भूतपूर्व सैनिक संगठन के मोहन चंद्र भी वहां आंदोलन को समर्थन देने के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed