फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand for action against those who insult the tricolor

तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against those who insult the tricolor
उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक में मौजूद पूर्व सैनिक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में शनिवार को उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक में समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले में हुए तिरंगे के अपमान की पूर्व सैनिकों ने निंदा की। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के प्रभारी कर्नल मनीष खन्ना ने कहा कि कोविड-19 के कारण लंबे समय से लीग में कोई गतिविधियां नहीं हईं। पूर्व सैनिकों को समस्या उठाने के लिए मंच नहीं मिल पाया। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर किसान रैली के नाम पर लाल किले में तिरंगे का जो अपमान किया गया उसकी सभी पूर्व सैनिक निंदा करते हैं।
विज्ञापन

जिन लोगों ने यह हरकत की, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। प्रभारी कर्नल खन्ना ने पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस से संबंधित जानकारी दी। उन्हें सभी प्रकार की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया गया। अध्यक्षता अध्यक्ष कैप्टन दीपक कुमार टम्टा और संचालन सचिव नायब सूबेदार सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। वहां उपाध्यक्ष जीवन लाल वर्मा, आनंद सिंह बिष्ट, आशीष वर्मा, हरीश चंद्र साह, कर्नल शशी शेखर जोशी, कैप्टन आरसी पंत, रोशन लाल, पीसी तिवारी, जेएस बिष्ट, सुधीर जोशी, पीएस बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed