{"_id":"58138c714f1c1bf535bc1870","slug":"delegates-accused-of-not-believing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट प्रतिनिधियों को विश्वास में न लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट प्रतिनिधियों को विश्वास में न लेने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला और नगर इकाई ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर छावनी क्षेत्र के व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पदाधिकारियों का कहना है कि छावनी क्षेत्र होने के कारण खाद्य विभाग की टीम छावनी परिषद के प्रतिनिधियों को साथ में लिए बगैर नगर की दुकानों का निरीक्षण नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर की दुकानों में खाद्य सामग्रियों का निरीक्षण किया और मिठाई के तीन सैंपल भरे थे।
व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि टीम यहां पहुंची और पक्के दुकानों में कच्चे खाद्य सामग्री के सेंपल ले गई, जबकि नगर में बाहर से कच्ची सामग्री लेकर पहुंचे व्यापारियों से पूछताछ तक नहीं की है, जबकि कई फड़ व्यवसायी पूर्व में एक्सपाइरी डेट की सामग्री बेच चुके हैं।
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम को स्थानीय व्यापार मंडल, छावनी परिषद को विश्वास में लेकर कार्य करना चाहिए। भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो व्यापार संघ कड़े कदम उठाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला महामंत्री डॉ. गिरीश वैला, जिला उपाध्यक्ष यतीश रौतेला, महासचिव हर्षवर्धन पंत, उपसचिव मनोज पंत, कोषाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष सीमा जसवाल आदि थे।
विज्ञापन