{"_id":"93eda40d98f04cbdfcbe146de7d7676a","slug":"dehradun-just-started-dharchula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला-देहरादून बस शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला-देहरादून बस शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र धारचूला से देहरादून के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा के चलते अल्मोड़ा से दिल्ली को चलने वाली एक बस सेवा फिलहाल ठप हो गई है। परिवहन निगम के पास पर्याप्त बस और चालक परिचालक नहीं होने से सायं के समय अल्मोड़ा से दिल्ली जाने वाली तीन में से एक बस सेवा बंद हो गई है। यह बस सेवा शाम को 4.30 बजे दिल्ली को चलती थी।
विज्ञापन
परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो के बेड़े में पहले से ही बसों की कमी चल रही है। बस बेड़े में वर्तमान में 35 गाड़ियां हैं, इनमें से अधिकांश बसें दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, देहरादून आदि लंबे रूटों में चलती हैं। बसों की कमी के चलते कई रूटों पर बस सेवाएं लंबे समय से बंद चल रही हैं। चालकों और परिचालकों की भी कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ बस सेवा में छह, दिल्ली, लखनऊ, देहरादून रूट पर चलने वाली बसों के लिए चार-चार चालक और परिचालकों की आवश्यकता होती है। इसके अलावा चालक और परिचालकों के लिए रेस्ट रिलीवरों की जरूरत होती है। डिपो के पास वर्तमान में 80 के बजाए केवल 60 चालक ही हैं। शासन के निर्देश पर निगम ने अल्मोड़ा डिपो की बस से धारचूला से देहरादून के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस सेवा के शुरू होने से निगम की अल्मोड़ा से दिल्ली को जाने वाली एक बस का संचालन बंद कर दिया है। हालांकि अल्मोड़ा डिपो के अधिकारी इस पर खुल कर नहीं बता रहे हैं। डिपो के सूत्रों ने बताया कि इस बस को धारचूला-दिल्ली रूट पर लगाया गया है। सरकार द्वारा राजधानी से सीमांत क्षेत्र मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र को यह नई बस सेवा तो शुरू कर दी है, पर इसके चलते अल्मोड़ा से देश की राजधानी दिल्ली के लिए वर्षों से संचालित बस सेवा को बंद करना पड़ गया है।