{"_id":"6847dd5182f730394f04bd59","slug":"debris-falling-continuously-in-quarab-almora-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora: दरकती पहाड़ी पर रोज फिसल रहे सुगम यातायात के दावे, क्वारब में गिर रहा मलबा; डर में सफर कर रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: दरकती पहाड़ी पर रोज फिसल रहे सुगम यातायात के दावे, क्वारब में गिर रहा मलबा; डर में सफर कर रहे यात्री
Tue, 10 Jun 2025 12:53 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:53 PM IST
सार
क्वारब में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पहाड़ी के दरकने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। रुक-रुककर मलबा गिरने के साथ ही कैंची धाम में लगने वाले जाम के कारण वाहनों को अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचने में पहले से दोगुना समय लग रहा है।
विज्ञापन
क्वारब पर सड़क धंस कर इस तरह नदी में समा रही।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्वारब में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पहाड़ी के दरकने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। रुक-रुककर मलबा गिरने के साथ ही कैंची धाम में लगने वाले जाम के कारण वाहनों को अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचने में पहले से दोगुना समय लग रहा है।अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ के तीन जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की लाइफलाइन हैं।
विज्ञापन
हाईवे पर लगातार हो रहे भूस्खलन से क्वारब डेंजर जोन बन चुका है। मलबा गिरने के कारण हल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुंचने में वाहनों को तीन के बजाय छह घंटे का समय लग रहा है। इसी तरह बागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन भी काफी विलंब से गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। इससे यात्रियों का समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
क्वारब में सड़क सुधारीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। सुयाल नदी के तल से सुरक्षा दीवार का निर्माण जारी है। -जगदीप पपनै, जेई राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन