फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death of youth in lamgada

Almora News: 20 दिन से लापता युवक का मिला शव

Thu, 23 Nov 2023 09:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Nov 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
Death of youth in lamgada
अल्मोड़ा। लमगड़ा क्षेत्र में 20 दिन से लापता युवक का सड़ा-गला शव जंगल में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लमगड़ा थाना के ग्राम जांख तिवारी निवासी विवेकानंद तिवारी (44) पुत्र स्व. जगदीश चंद्र तिवारी बीती दो नवंबर से लापता था। इसकी रिपोर्ट उसकी पत्नी खष्टी देवी ने लमगड़ा थाने में दर्ज कराई थी। तब से पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। बीते बुधवार शाम गांव से करीब दो किमी की दूरी पर घने जंगल में किसी ग्रामीण ने उसका शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत का कारण आत्महत्या प्रतीत होती है। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि असल कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed