फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death of Woman in Bhataura

भतौरा में आग की भेंट चढ़ा तिमंजिला भवन, जिंदा जली वृद्धा की दर्दनाक मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Death of Woman in Bhataura
आग लगने के बाद बहवास पोती नेहा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिंता क्षेत्र के भतौरा गांव के तिमंजिले भवन में अचानक आग लगने से 75 वर्षीय वृद्धा की जलकर मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने और वृद्धा को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरा मकान ही गिर गया। इन परिजनों के समक्ष घर और खाने का संकट हो गया है।
विज्ञापन

ग्राम भतौरा निवासी स्व. घनानंद जोशी की पत्नी भगवानी देवी (75) दो पुत्रों दिनेश चंद्र जोशी, नंदकिशोर जोशी, बहू विमला जोशी, पोती नेहा जोशी के साथ तिमंजिले मकान में रहती थी। सोमवार सुबह वृद्धा के पुत्र, बहू और बच्चे खेतों में धान की रोपाई करने गए थे, जबकि 11में पढ़ने वाली पोती नेहा जोशी उस समय गोशाला में गई थी। पिछले कुछ समय से बीमार वृद्धा घर में अकेली थी। इसी बीच सोमवार सुबह करीब 10 बजे उनके मकान में अचानक आग लग गई। इसे देख नेहा के होश उड़ गए। उसने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने और वृद्धा को निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन भयंकर आग से पूरा मकान ध्वस्त हो गया। वृद्धा की दर्दनाक मौत से पूरा गांव सहमा है। बाद में विधायक महेश नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट, एसडीएम आरके पांडेय सहित कई लोग वहां पहुंचे। प्रशासन अग्निकांड में हुए नुकसान का ब्यौरा जुटा रहा है। शॉर्टसर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन

परिजन बोले 1.30 लाख रुपये की नकदी भी जली
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अग्निकांड के कारण हुई मौत के बाद वृद्धा का पूरा परिवार दुखी और बदहवासी की हालत में है। परिजनों के अनुसार वृद्धा के इलाज और घर के खर्च के लिए करीब 1.30 लाख रुपये घर में रखे थे। बहू और पोती के मोबाइल फोन सहित पूरा राशन, बर्तन, बिस्तर, कपड़े आदि जल गए। तिमंजिले मकान के भूतल में दो कमरे, दोमंजिला में तीन कमरे और तिमंजिले में एक कमरे समेत कुल छह कमरे थे। वृद्धा दूसरी मंजिल के दूसरे कमरे में थी। बीमार थी। पोती नेहा जोशी 11 में पढ़ती है। इस अग्निकांड में उसके हाईस्कूल के कागजात समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहू विमला जोशी के रजिस्टर आदि अभिलेख भी जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रभावित परिवार को राशन किट दे दिया गया है। रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से मंगलवार को बर्तन दिए जाएंगे। सीएम राहत कोष से सहायता दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। - आरके पांडेय, एसडीएम, द्वाराहाट।

इस तरह से जलकर राख हुआ है मकान। संवाद न्यूज एजेंसी

इस तरह से जलकर राख हुआ है मकान। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RANIKHET

मृतका भगवानी देवी।

मृतका भगवानी देवी।- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed