फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death in Almora Accident

चरीधार के पास गहरी खाई में गिरी कार, दिल्ली निवासी चालक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Death in Almora Accident
भतरौंजखान (संवाद)। दिल्ली निवासी कार चालक बुुकिंग में पहाड़ आया था। सवारी को छोड़ने के बाद जब वह कार से दिल्ली लौट रहा था तो रास्ते में कार खाई में गिर गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

भतरौंजखान-रामनगर रोड पर चरीधार के पास अनियंत्रित कार यूपी 14 जीटी 9455 शुक्रवार को गहरी खाई में गिर गई। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
चालक विशन दत्त फुलारा (44) पुत्र बचीराम फुलारा निवासी विनोदनगर दिल्ली पहाड़ में बुकिंग पर सवारी लेकर आया था। वह सवारी को छोड़कर दिल्ली जा रहा था।
अचानक यहां से करीब 20 किमी दूर चरी धार के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष अनीस अहमद के निर्देश पर पुलिस फोर्स ने चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। कार में चालक के अलावा और कोई भी मौजूद नहीं था। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed