{"_id":"58ff26a04f1c1b9228c0cd1c","slug":"dangerous-disease-is-intoxication-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक बीमारी है नशा : कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक बीमारी है नशा : कुमार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल प्लान ऑफ एक्शन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किशोरी बाल गृह बख में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में किशोरियों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई, साथ ही कानूनी ज्ञान माला पुस्तकें वितरित की गईं।
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए अपर जिला जज ओम कुमार ने नशे को एक खतरनाक बीमारी बताया। उन्होंने मानवाधिकारों और सम्मान के साथ जीने का अधिकार अनुच्छेद 21 के बारे में जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र ने नशे की बढ़ती जा रही प्रवृति पर अंकुश लगाए जाने के लिए जिले की जांच एजेंसियों से कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा गया है कि नशे की प्रवृति के कारण लैंगिंग शोषण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए जांच एजेंसी को जागरूकता संगोष्ठी करके नशे से दूर रहने के लिए आह्वान करना चाहिए। शिविर में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी समेत अन्य लोग मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र ने किशोरी बाल गृह बख, राजकीय संप्रेक्षण गृह पांडेखोला, शिशु बाल सदन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन