{"_id":"5ccf2f29bdec2207203ac18b","slug":"dag-squad-rocks-chhana-malla-vishuwa-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाग स्क्वायड ने छाना मल्ला विशुवा गांव का चप्पा-चप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाग स्क्वायड ने छाना मल्ला विशुवा गांव का चप्पा-चप्पा
Mon, 06 May 2019 12:14 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 06 May 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
मल्ला विशुवा गांव में चोरी की जांच करता कुत्ता।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस द्वारा गोद लिए गए मल्ला विशुवा गांव में चोरी की बड़ी वारदात से प्रशासन भी सकते में है। हालांकि अभी तक चोरों के बारे में ठोस सुराग नहीं लग पाया है, अलबत्ता नैनीताल से पहुंची डाग स्क्वायड टीम के कुत्ते ने विशुवा गांव का चप्पा-चप्पा छान मारा। राजस्व पुलिस का कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, फिर भी मामले की जांच चल रही है।
मल्ला विशुवा गांव को पुलिस ने पूर्व में गोद लिया था, हालांकि यह गांव राजस्व पुलिस के अंतर्गत आता है। यहां शुक्रवार की रात चोरों ने राजकुमार जोशी के घर के ताले तोड़कर पांच तोला सोना और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। वारदात के वक्त भवन स्वामी घर पर नहीं थे, उनकी पत्नी मायके गई हुई थी, शनिवार की सुबह जब राजकुमार घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की वारदात का पता चला। एसओजी की टीम ने भी गांव में पूछताछ की, राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फोरेंसिक टीम ने भी फिंगर प्रिंट लिए हैं। इधर राजस्व पुलिस ने डाग स्क्वायड टीम बुलाई थी। रविवार तड़के नैनीताल से पहुंची टीम ने वहां पड़ताल की, कुत्ते ने पूरे गांव का चप्पा-चप्पा छान मारा, उप राजस्व निरीक्षक प्रियंका जोशी ने बताया कि अभी तक ठोस सुराग तो नहीं मिले हैं, अलबत्ता कुछ क्लू मिले हैं, लेकिन मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
डॉग स्क्वायड को लेकर ग्रामीणों में कौतूहल
रानीखेत। मल्ला विशुवा गांव में चोरी की घटना में पहली बार पहुंची डाग स्क्वायड टीम के पहुंचने से ग्रामीणों में कौतूहल मच गया। कुत्ते ने पूरे इलाके में सूंघ सूंघकर जांच की। हालांकि कई चोरियों के मामले हो चुके हैं, लेकिन पहली बार यहां डॉग स्क्वायड बुलाई गई थी।