फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cylinder-loaded truck hit school van

सिलेंडर से भरे ट्रक ने मारी खाली स्कूली वैन को टक्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Cylinder-loaded truck hit school van
लक्ष्मेश्वर के पास सिलेंडर भरे वाहन की टक्कर से गड्ढे में गिरी स्कूली वैन। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लक्ष्मेश्वर के पास शुक्रवार दिन में एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। गोदाम से सिलिंडर सप्लाई करने वाले एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल की वैन को टक्कर मार दी, जिससे वैन सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। गनीमत रही कि उस समय वाहन में न तो स्कूली बच्चे थे और ना चालक। 15 मिनट बाद यह हादसा हुआ होता तो परिणाम अच्छे नहीं होते।
विज्ञापन

दरअसल शुक्रवार दोपहर लक्ष्मेश्वर के बोधी ट्री स्कूल की एक मारुति वैन बच्चों को छोड़ने के बाद अगली शिफ्ट में जाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान गैस गोदाम से सिलिंडर सप्लाई करने वाले भरे ट्रक यूके 04 सीबी 3130 ने सड़क किनारे खड़ी वैन को टक्कर मारकर गहरे गड्ढे में गिरा दिया।
विज्ञापन

सौभाग्य से उस समय वाहन में कोई नहीं था। 15 मिनट बाद वाहन में बच्चों को बैठाया जाना था। स्कूल के प्रधानाचार्य सौरभ पांडे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है लेकिन प्रशासन को भी सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के आसपास भारी वाहनों को खड़ा नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से गैस गोदाम के वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थल सुनिश्चित करना चाहिए। प्रशासन को मामले की जांच करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इधर ट्रक चालक ने ट्रक के ब्रेक में खराबी आना घटना का कारण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed