फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural programme orgnised.

Almora News: अल्मोड़ा में निकली मां दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा

Wed, 25 Oct 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 25 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme orgnised.
अल्मोड़ा। विजयदशमी पर्व पर नगर में कई स्थानों पर बनी मां दुर्गा की मूर्तियों की भव्य शोभायात्रा निकली। इसमें भक्त मां के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ शामिल हुए। भक्तों ने अगले बरस फिर आना मां आशीष से भरती जाना भक्तों की झोलियां..., कभी अंबे बनके जगदंबे बनके चली आना मैया जी चली आना... आदि भजन गाए। क्वारब में दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जित किया।
विज्ञापन


मंगलवार को विजयदशमी पर सांस्कृतिक नगरी मां दुर्गा के जयकारों के गुंजायमान रही। नवरात्र के प्रथम दिवस से नगर के लाला बाजार, चौघानपाटा, ढूंगाधारा, लक्ष्मेश्वर, धारानौला, ऑफीसर काॅलोनी, राजपुरा, गंगोला मोहल्ला, पातालादेवी, जाखनदेवी, सिमकनी मैदान आदि स्थानों में स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों को विजयदशमी पर माल रोड स्थित नगर पालिका कांप्लेक्स के पास लाया गया। यहां से भव्य शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने जयकारे लगाते हुए मां के भजन गाए। इनकी धुन से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर से निकली शोभा यात्रा क्वारब पहुंची। यहां कोसी और सुयाल नदी के संगम पर मूर्तियों को विसर्जित किया गया। सभी ने दुर्गा मां को विदाई देते हुए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर की शोभा यात्रा में मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष अमित साह, सचिव सुनील कर्नाटक, संरक्षक हेम चंद्र जोशी, भूपेंद्र जोशी, महेंद्र रावत, विक्रम साह, नितिका साह, नमित जोशी आदि शामिल रहे। ढूंगाधारा की शोभा यात्रा में मुख्य संरक्षक कमल बिष्ट, भगवती त्रिपाठी, मंजू बिष्ट, प्रतीक बिष्ट, दीक्षा कांडपाल, गीता मेहरा समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



मां के भजनों की धुन पर झूमीं महिलाएं
अल्मोड़ा। शोभायात्रा के दौरान पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में उत्साह नजर आया। महिलाओं के साथ बच्चे भी शोभायात्रा के दौरान भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। महिलाओं ने मां दुर्गा की मूर्तियों पर पुष्प, अक्षत अर्पित कर परिवार की सुख-शांति के लिए मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed